हरिजी मेरी लागी लगन मत तोडना
लागी लगन मत तोडना
हरिजी मेरी लागी लगन मत तोडना
प्रभुजी मेरी ….
गृहस्थी बसायी मैंने तेरे ही नाम की
मेरा भरोसा मत तोड़ना
हरिजी मेरी लागी लगन मत….
जल है गहरा नाव पुरानी
बिच भंवर मत तोडना
हरिजी मेरी लागी लगन मत……
तू ही मेरा सेठ है तुही साहूकार है
ब्याज पे ब्याज मत जोड़ना
हरिजी मेरी लागी लगन मत…..
दास की बिनती दाता सुनलिजो
हाथ पकड़ मत छोड़ना
हरिजी मेरी लागी लगन मत…..
लागी लगन मत तोडना
+ There are no comments
Add yours